मधुबनी जिले की राजनगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के नामजद आरोपी रौशन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। आरोपी रौशन ठाकुर थाना क्षेत्र के घिवाही निवासी संजय ठाकुर का पुत्र है। उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को भगाने और उत्पीड़न करने का आरोप है। इस संबंध में पीड़ित लड़की के परिजनों ने गत 21 अक्टूबर को राजनगर थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 453/2025) दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी राम किशोर टुडू ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
https://ift.tt/s3HrLTW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply