सीवान| जिला मंडल कारा द्वारा संविधान अंगीकार के 75 वे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा के द्वारा बंदियों को प्रस्तावना का पठन कराया गया। उन्होंने बंदियों को संविधान के महत्व और इसके प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। मंडल करारीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया ने कहा कि संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है।इसके प्रावधानों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को यह जानकारी दी गई कि कानून के प्रति अनभिज्ञता कोई बचाव नहीं है। काराधीक्षक द्वारा बंदियों को नशा के सेवन से होने वाले दुरूपयोग के संबंध में भी समझाया गया।
https://ift.tt/OZzEuC8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply