भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक बुलेट, आर-15 बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उजियार टोला निवासी दशई कुमार उर्फ कुंदन राम, बिंद टोली के साहिल कुमार उर्फ सौरभ यादव, रिक्की कुमार और नवादा के गोढ़ना रोड निवासी भोलू राय के तौर पर हुई है। एसपी राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हथियार उपलब्ध कराना वाला फरार इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में दशई उर्फ कुंदन राम और साहिल का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। इस संबंध में दरोगा कृष्णकांत महतो के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पकड़े गए चारों आरोपियों के साथ टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज, सतपहाड़ी निवासी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से फरार विक्की गिरी ही इस साजिश का मुख्य कड़ी है। वही हथियार उपलब्ध कराता था। 2 लाख की सुपारी दी गई थी पूछताछ में दशई उर्फ कुंदन राम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि उसके साथी अजय शंकर उर्फ सिकंदर बिंद की हत्या में हिमांशु शर्मा की भूमिका थी, जिसमें हिमांशु जेल भी गया था। इसी दुश्मनी के कारण वे हिमांशु से बदला लेना चाहते थे। इसके लिए विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी को दो लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। योजना के अनुसार वे लोग हिमांशु शर्मा की रेकी करने के लिए उसकी दुकान के पास घात लगाकर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कुंदन ने स्वीकार किया कि हथियार विक्की गिरी ने ही उपलब्ध कराए थे। इनामी सिकंदर की गोली मारकर हत्या दरअसल, उजियार टोला और बिंद टोली के दो गुटों के बीच 2 साल से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के तहत 15 मार्च 2025 की रात टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास बदमाशों ने 25 हजार के इनामी अजय शंकर उर्फ सिकंदर समेत तीन लोगों को गोली मार दी थी। इस घटना में सिकंदर की मौत हो गई थी जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। गोलीकांड के बाद जख्मी शुभम यादव उर्फ राहुल यादव के बयान पर संजू ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सूरज ठाकुर उर्फ जान, गोलू ठाकुर उर्फ अर्जुन और हिमांशु उर्फ यश के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें हिमांशु उर्फ यश और अन्य आरोपी बाद में जेल भेजे गए थे। नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस पुलिस का कहना है कि हाल में पकड़े गए बदमाश हत्या की इसी पुरानी रंजिश से जुड़े बदले की साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी विक्की गिरी की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/eXIxlpc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply