भोजपुर में तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। बुलेट सवार 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव स्थित फोरलेन की है। मृतक की पहचान रामापुर सनदिया गांव निवासी विंध्याचल सिंह के पुत्र कृष्ण सिंह(48) के तौर पर हुई है। पेशे से राजमिस्त्री थे। घायलों में कोईलवर के सकड्डी गांव के रहने वाले विनोद राय के पुत्र प्रकाश कुमार यादव(19) और जगा राय के पुत्र सोनू कुमार(30) शामिल है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह साइकिल से दौलतपुर गांव काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट से सीधी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डायल-112 की पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई और चार बहन में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी सुशीला देवी, दो पुत्री किरण देवी, रिया कुमारी, तीन पुत्र सोनू कुमार, धनंजय कुमार, अंकित कुमार है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/7iohFMK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply