भोजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पहली पत्नी की मौत के बाद 30 नवंबर को दूसरी शादी होने वाली थी। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव के रहने वाले रंजीत कुमार कुशवाहा(30) के तौर पर हुई थे। पटना में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बनाही स्टेशन के पास पोल संख्या 624 स्थित डाउन लाइन पर हादसा हुआ। ममेरे भाई रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में पहली शादी खुशबू देवी से हुई थी। शादी के दो साल बाद उसकी मौत हो गई थी। थाना में सभी कागजी कार्रवाई करने के बाद दूसरी शादी हो रही थी। 21 नवंबर को रंजीत कुमार कुशवाहा और इसके छोटे भाई शत रंजन कुमार का तिलक था। 24 तारीख को शत रंजन, जबकि रंजीत का 30 नवंबर को बारात जाने वाला था। गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने सोचा कि शादी को लेकर किसी रिश्तेदार को लाने गया है। शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। उसका मोबाइल भी बंद था। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या की आशंका रवि ने आगे बताया कि शनिवार को ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचा। पहचान के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को गावं लेकर आ गए। उसकी किसकी से दुश्मनी नहीं थी। गांव में भी कोई विवाद नहीं था। अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर ट्रैक पर शव फेंक दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम रंजीत सात भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां हीरा झरी कुंअर और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/u8h0enw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply