DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भोजपुर में अलग-अलग सड़क हादसे में 3 जख्मी:घायलों को इलाज के लिए कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती, दो को किया रेफर

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में कराया गया। पहली घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल की है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बक्सर निवासी युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके कोईलवर पुलिस उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार, घायल युवक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी रामाकांत ओझा का 21 साल का बेटा विपुल ओझा है। इधर, विपुल ओझा ने बताया कि वह पटना स्थित मॉल में काम करता है। बाइक से पटना से वापस अपने घर देवकुली लौट रहा था। उसी दौरान कोईलवर सिक्स लेन पुल पर अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी। कोईलवर, बिहटा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है दूसरी घटना जबकि दूसरी घटना कोईलवर एवं बिहटा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है। जहां अज्ञात वाहन साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद कोईलवर पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी रामायण यादव का 30 वर्षीय पुत्र रामराज यादव है। इधर , रामराज यादव ने बताया कि वह साइकिल द्वारा अपने घर से सीमावर्ती इलाके में बाजार करने आया था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बिहिया के बिहिया चौरस्ता की है तीसरी घटना वहीं तीसरी घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता की है। जहां अज्ञात वाहन ने शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोइल गांव निवासी स्व.रघुनाथ प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र गोविंद प्रसाद है। इधर , गोविंद प्रसाद ने बताया कि वह बाइक द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह वापस घर लौट रहे थे।उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समय अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी।


https://ift.tt/ykCDQ5P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *