भागलपुर में महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। आरोप है महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने चार दिन से कमरे के अंदर बंद कर रखा था। उसे खाना भी नहीं दिया जा रहा था। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के टड़वा गांव की है। मृतका की पहचान रामलखन मंडल की पत्नी पूजा देवी(31) के तौर पर हुई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पति मजदूरी करता है। एक छोटा बच्चा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। नाम नहीं बताने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला को प्रताड़ित किया जाता था। पति और सास मारपीट करते थे। बिना किसी कारण के उसे कमरे में बंद कर देते थे। पिछले चार दिनों से कमरे के अंदर बंद करके रखा था। किसी से बात करने पर सास झगड़ा करने लगती थी। जांच में जुटी पुलिस पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध बिंदु सामने आए हैं। फंदे से लटकने की स्थिति और कमरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फरार ससुराल पक्ष की खोज की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला। FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
https://ift.tt/1k4O0LX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply