गयाजी में जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिए हैं। मामला गोसाईबाग निवासी मीना देवी से संबंधित है, जो वर्तमान में रांची में रहती हैं। आरोप है कि मीना देवी के बड़े पुत्र दिलीप कुमार ने गयाजी नगर निगम से अपनी ही जीवित मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। मीना देवी या उनके छोटे पुत्र धर्मेंद्र उर्फ प्रवीण कुमार ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ न तो किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न ही निगम को कोई आवेदन दिया है। निगम के अधिकारियों को भी इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली थी। एफआईआर दर्ज कराने के आदेश बुधवार को मामला सामने आने के बाद दिलीप कुमार नगर निगम पहुंचे। उन्होंने उपनगर आयुक्त के सामने एक माफीनामा लिखा, जिसमें कहा गया कि वह और उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिसके कारण यह गलत प्रमाण पत्र बनवाया गया। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में डॉक्टर का पर्चा भी प्रस्तुत किया। निगम अधिकारियों ने उनकी बात सुनने के बाद स्पष्ट किया कि जारी किया गया प्रमाण पत्र निरस्त किया जाएगा। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने छुट्टी से लौटने के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने गुरुवार को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया, ताकि पूरे प्रकरण की कानूनी जांच शुरू हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल दिलीप कुमार ही नहीं, बल्कि प्रमाण पत्र बनाने में शामिल सभी गवाहों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/IfnWHDL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply