DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेगूसराय की बेटी रोशनी गोल शॉट बॉल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय जिले की बेटी रोशनी कुमारी का चयन साउथ एशियन गोल शॉट बॉल इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रोशनी सिर्फ देश की ओर से खेलेगी ही नहीं। बल्कि भारतीय टीम ओर से उप कप्तानी भी करेगी। यह बेगूसराय सहित पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। रोशनी कुमारी शहर के भारद्वाज नगर निवासी भूतपूर्व सैनिक संजय कुमार की पुत्री हैं। यह केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी से पासआउट होकर सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही हैं। अपने स्कूली समय में भी रोशनी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस मिलिट्री स्कूल एवं कॉलेज, पुणे में आयोजित किया जा रहा है। यहीं से 15 दिसंबर को टीम पुणे एयरपोर्ट से काठमांडू (नेपाल) के लिए प्रस्थान करेगी। ज्ञात हो कि साउथ एशियन पुरुष एवं महिला इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 16-19 दिसंबर 2025 तक नेपाल के काठमांडू और पोखरा में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में साउथ एशिया के कुल 8 देश भाग ले रहे हैं। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल एवं भूटान की टीम भाग ले रहा है। इन्होंने दी बधाई रोशनी के इस उपलब्धी पर चयन एवं उप कप्तान बनने पर मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में असिस्टेंट कमिश्नर सह एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश नंदन, चेयरमेन सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, अमित कुमार वर्मा, नवीन कुमार सिंह, अनु कुमारी, स्मिता सिंह, केंद्रीय विधालय के खेल शिक्षक सह एसोसिएशन के संस्थापक बीरू आदि शामिल है।


https://ift.tt/Gu1mpUr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *