नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर इंडिगो फ्लाइट को लेकर सामने आ रही है। बिहार में इंडिगो की 7 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। इससे पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस-बिहार में 7 फ्लाइट कैंसिल बिहार में इंडिगो की 7 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। इससे पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। पटना से दिल्ली बेटे का इलाज कराने जा रही सुनीता देवी ने बताया कि, फ्लाइट कैंसिल हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘लेडीज कुत्तों संग सोती हैं’ बयान पर विधायक की सफाई बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने महिलाओं पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि,’मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने पश्चिमी सभ्यता के संदर्भ में बताया था कि पश्चिमी कल्चर हावी हो रहा है। मैंने किसी महिला का अपमान नहीं किया।’ पूरी खबर पढ़ें 3. मुंगेर में 59 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर चला बुलडोजर बिहार में बुलडोजर एक्शन जारी है। शुक्रवार को मुंगेर में 59 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चला है। समस्तीपुर में अवैध कब्जा बनाकर रहे 280 परिवारों के घर गिराए गए हैं। नाराज लोगों ने फसलों में आग लगाई है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी को जीजा संग देखा, 4 दिन बाद लाश मिली समस्तीपुर में ससुराल में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी, सास-ससुर और साले ने मिलकर हत्या की है। युवक को जहर देकर मारा गया है। मृतक की पहचान सराय रंजन के बेलभद्रपुर निवासी लक्ष्मी सहनी के पुत्र मुनील कुमार सहनी(24) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘तेजप्रताप की 2-2 बीवियां, 2-2 ससुराल, कहीं रह लेंगे’ तेजप्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने X पर लिखा- अमिताभ दास ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म न्यूज चैनल के माध्यम से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की। निजी मामलों पर टिप्पणी माफी के लायक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 6. मुजफ्फरपुर में BJP विधायक केदार गुप्ता के PA को मारी गोली मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से बीजेपी विधायक केदार गुप्ता के पीए विनोद दास को अपराधियों ने गोली मारी है। वारदात गुरुवार देर रात घटना मनियारी थाना क्षेत्र में हुई है। विनोद दास एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गोली लगने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. 3 राज्यों में NIA रेड, पटना-शेखपुरा से 2 गिरफ्तार अवैध हथियार और गोला-बारूद काे लेकर एनआईए ने पटना, नालंदा, शेखपुरा समेत राज्य के सात ठिकानों के साथ हरियाणा और यूपी में छापेमारी कर चार आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। इसमें पटना से शशि कुमार और शेखपुरा से रविरंजन काे गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘सच हुई CM की भविष्यवाणी, 35 पर सिमटा विपक्ष’ बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन 91 हजार करोड़ के सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा हुई। इस दौरान सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को दी गई राशि पर ये कहते थे, इसमें सूद लगेगा, इसे लौटना पड़ेगा। इन्हें कामयाबी नहीं मिली, फेल रहे। पूरी खबर पढ़ें 9. CBI के 2 फर्जी अधिकारी को किया गया गिरफ्तार पटना एयरपोर्ट के पास से पुलिस ने 2 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास CBI की फर्जी ID थी। उनकी बाइक पर भी CBI लिखा था। हवाई अड्डा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुद को CBI से जुड़ा बताकर एयरपोर्ट के पास घूम रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. गोपालगंज में सिविल कोर्ट की छत पर चढ़ी किशोरी, कूदने का प्रयास गोपालगंज में शुक्रवार को एक लड़की सिविल कोर्ट की 5वीं मंजिल पर चढ़ गई। वो एकदम कॉर्नर पर खड़े होकर कूदने की प्लानिंग में थी। लड़की करीब 100 फीट ऊंचाई पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोर्ट में वकीलों की भीड़ लग गई। अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक लड़ा 5वीं मंजिल पर गया और लड़की को नीचे खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें 11. नीतीश को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। संस्था ने एक आधिकारिक पत्र भेजकर कहा है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि साल 1947 से 2025 तक भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पूरी खबर पढ़ें 12. सदर अस्पताल में महिला का झाड़-फूंक, किसी ने नहीं रोका समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट महिला मरीज को रेफर किए जाने के बाद परिजन लेकर नहीं गए। अस्पताल में ही भगत बुलाकर झाड़-फूंक कराने लगे। इसका वीडियो सामने आया है।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव निवासी रामप्रीत पंडित की पत्नी फूलो देवी तीन दिन से पेद दर्द से परेशान थी। जिसके बाद मंगलवार को परिवार के सदस्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 13. पूर्णिया में महिला की बेरहमी से पिटाई, ससुराल वालों पर FIR पूर्णिया में ससुर से बहस करने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर गई। बर्बरतापूर्ण पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कुछ लोग महिला पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते दिख रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मामूली बात को लेकर बहस हुई थी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. डांसर के साथ समस्तीपुर डिप्टी मेयर ने लगाए ठुमके समस्तीपुर में एक शादी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक डांसर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाती दिख रही है। डांसर शादी समारोह में पहुंचे कुछ लोगों के पास आकर डांस मूव्स कर रही है। वीडियो में जिन लोगों के पास डांसर दिख रही है, उनमें से एक नगर निगम के डिप्टी मेयर राम बालक पासवान हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल सामान्य बना रहेगा मौसम बिहार में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। कल भी कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सुबह और शाम में हल्की ठंड रहेगी।
https://ift.tt/niToLkG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply