DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:हार पर राजद-कांग्रेस का मंथन, 5 मिनट में 30 लाख की लूट, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक का मर्डर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीवान से है। जिले के रघुनाथपुर में गुरुवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि शॉप खुलने के थोड़ी देर बाद 2 बाइक से 6 अपराधी आए। सभी ने चेहरा को ढंक रखा था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सीवान में ज्वेलरी शॉप से 5 मिनट में 30 लाख की लूट बिहार में अपराधियों ने नई सरकार को चुनौती दी है। सीवान के रघुनाथपुर में गुरुवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि शॉप खुलने के थोड़ी देर बाद 2 बाइक से 6 अपराधी आए। सभी ने चेहरा को ढंक रखा था। दुकान में घुसते ही मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश और ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। भागने के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 2. गयाजी में हाथ-पैर बांधकर युवक की गोली मारकर हत्या गयाजी में अफेयर में एक शख्स की हाथ-पैर बांधकर कनपट्टी और गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार(18) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि संजय को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने बुलाया था। जैसे ही संजय प्रेमिका के बताए जगह पर पहुंचे उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधने के बाद पहले उसकी पिटाई की, फिर गोली मारकर सभी फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 3. गिरिराज बोले- राबड़ी आवास किसी की बपौती नहीं राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस को लेकर बिहार में बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘बिहार में कानून का राज है। कानून के तहत किसी को आवास दिया जाता है तो आवास खाली किया जाता है। नहीं तो पुलिस उसे हटा देती है। सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं होती है। नहीं खाली करेंगे तो फिर एक केस हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4. नवादा में थाने में मिली लाश, सिपाही की बहन से अफेयर था नवादा में गुरुवार सुबह पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। 16 साल के सन्नी कुमार को पुलिस बुधवार शाम थाने लेकर आई थी। उस पर सिपाही की बहन को भगाने का आरोप था।परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सन्नी काशी चौक प्रखंड के बौरी गांव का रहने वाला था। उसका गांव की ही प्रीति कुमारी से 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भाग गए थे। पूरी खबर पढ़ें 5. थप्पड़ मारने पर RJD विधायक चंद्रशेखर पर FIR मधेपुरा में RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर केस दर्ज हुआ है। 23 नवंबर को नाले के निर्माण के दौरान विधायक ने मजदूर को थप्पड़ मारा था। मामले में सदर थाना में FIR दर्ज कराई गई है। मजदूर सोनू निगम ने राजद विधायक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने निर्माण स्थल पर उनके साथ मारपीट की और भद्दी गालियां दीं। सोनू निगम अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के भीमा गांव के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. DGP बोले-1600 माफिया की लिस्ट तैयार, बस ऑर्डर का इंतजार बिहार के गृह मंत्री का पदभार संभालने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक्शन में हैं। अपराधियों के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है। बिहार के DGP ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 1600 लोगों की लिस्ट तैयारी की गई है। इन लोगों ने अपराध से करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। लिस्ट में भू-माफिया, बालू-माफिया और बड़े अपराधी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. नवजात को लाइटर से जलाने का वीडियो समस्तीपुर में 2 नवजात को कूड़े की ढेर में फेंकने के बाद उन्हें जलाने का वीडियो सामने आया है। अधजला शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि दोनों शव लड़कियों के हैं। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के पास का है। बुधवार(27 नवंबर 2025) को लोगों ने जब ‎कचरे के ढेर के पास शव देखा तो शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। पूरी खबर पढ़ें 8. कुत्ते के हमले में बच्ची की मौत-सिर की चमड़ी नोंची मुजफ्फरपुर में कुत्ते ने एक बच्ची को दबोचकर लहूलुहान कर कर दिया। SKMCH में इलाज के दौरान बुधवार को शिवानी (3) की मौत हो गई। बच्ची के पिता कमलेश सहनी ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी भाई-बहन के साथ गांव में देवी स्थान पर पूजा देखने जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. आरा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर आरा नगर निगम के सहयोग से जिला प्रशासन ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को तीसरे दिन भी जारी रखा। जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देश पर 25 नवंबर से 29 नवंबर तक शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेव मोड़ से लेकर बाबू बाजार इलाके तक व्यापक कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 10. निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौत, डॉक्टर -स्टाफ फरार लखीसराय के रामगढ़ चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। चानन प्रखंड के मलिया गांव निवासी खुशबू कुमारी को प्रसव पीड़ा के चलते देर शाम विजय राय सेवा सदन नामक क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 11. जमुई में नवीनगर में 2 गुटों में मारपीट, युवक घायल जमुई के नवीनगर गांव में बुधवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट में 17 वर्षीय विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गहरी चोट की पुष्टि की है। घायल युवक की पहचान नवीनगर निवासी विनोद साह के बेटा विनय कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12. दूसरे दिन भी हार पर राजद का मंथन बिहार चुनाव में हार को लेकर राजद मंथन कर रहा है। आज दूसरे दिन भी पार्टी दफ्तर में कई नेता जुटे। पार्टी के नेता हार की वजहों को खोज रहे है, इधर तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बनाई। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें 13.जहानाबाद में ATM कार्ड बदलकर खाते से 40,000 रुपए उड़ाए जहानाबाद में साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कंसारा गांव निवासी मंटू कुमार के खाते से एटीएम बदलकर 40,000 रुपए निकाल लिए गए। मंटू कुमार ने बताया कि वह मखदुमपुर बाजार स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 40,000 रुपए की निकासी का मैसेज आया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भागलपुर में परीक्षा केंद्र पर गहने और जूते उतरवाए गए भागलपुर के जगलाल उच्च विद्यालय आदर्श परीक्षा केंद्र पर बिहार जीविका एरिया कोऑर्डिनेटर की ऑनलाइन परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह से ही केंद्र के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह 7 बजे एंट्री शुरू हुई। साढ़े सात बजे मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। तीन लेयर जांच की बाद ही एंट्री दी गई। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल का मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। साथ ही सुबह और शाम में हल्की ठंड रहेगी।


https://ift.tt/MwcZb9z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *