DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश ने तेजस्वी से कहा- खड़ा हो ना भाई, बेटे के सामने मां का मर्डर; घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार विधानसभा से है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। वहीं, पटना में एक महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ। बीजेपी के विधायक प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर चुने गए। जिसके बाद सदन के नेता नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कुमार साथ में उन्हें चेयर तक लेकर आए। निर्वाचन के बाद सदन में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे। स्पीकर चुने जाने पर नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को बधाई दी। साथ ही उनके काम की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को खड़े होकर विधानसभा अध्यक्ष को प्रणाम करने को कहा। इस दौरान तेजस्वी उठ ही रहे थे, तभी नीतीश कुमार ने कहा- ए खड़ा हो न भाई। पूरी खबर पढ़ें 2. बच्चे के सामने ईंट से कूचकर महिला की हत्या पटना में सोमवार की रात 25 साल की महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में दोस्तों ने उसकी पत्नी पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजीवनगर रोड नंबर-25 D की है। मृतका के बेटे (7) ने बताया कि, दो लोग बाइक से आए थे। वे दोनों ने मेरी मां को ईंट से कूचकर मार डाला। फिर वापस बाइक से भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 3. अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव बेगूसराय में मंगलवार को लोहिया नगर झोपड़पट्‌टी से जेल तक बुलडोजर चलाया गया। लोहिया नगर गुमटी के पास से 100 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकान और घर को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद रहने के कारण उनकी एक न चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, इसके साथ ही लाठी-डंडे लेकर टीम को दौड़ाया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें 4. ढाई लाख की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को मंगलवार सुबह 2 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी किशनगंज शहर के ब्लॉक ऑफिस गेट के पास स्थित अभिषेक होटल के पास हुई। इस खबर से प्रखंड कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। खगड़ा वार्ड नंबर-22 निवासी ओवेस अंसारी ने 30 नवंबर को पटना स्थित निगरानी ब्यूरो मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. बुलडोजर मेरी लाश से होकर गुजरेगा: पप्पू यादव नई सरकार के आते ही बिहार में बुलडोजर एक्शन जारी है। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नालंदा में पूर्णिया सांसद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और विस्थापन के डर से सहमे महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे। रहुई प्रखंड स्थित शिवनंदन नगर में महादलित परिवारों को प्रशासन नोटिस दिया है। इस दौरान लोग पप्पू यादव से लिपटकर रोने लगे। उन्होंने प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 5 तारीख को यहां गरीबों के घर तोड़े गए, तो बुलडोजर उनकी लाश पर से होकर गुजरेगा। पूरी खबर पढ़ें 6. पति की दूसरी शादी में पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा पटना के एक मैरिज हॉल में सोमवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला अपने पति की शादी रुकवाने पहुंची। महिला ने दावा किया कि उसने 6 साल पहले उसने लव मैरिज की थी, लेकिन अब वह उसे रखने से तैयार नहीं और दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने कहा कि, अब वो मुझसे बात भी नहीं करता है। चोरी छिपे यहां शादी कर रहा है। मैं अब तक उसे 15 लाख रुपए दे चुकी हूं। सहरसा से पहुंची प्रेमिका रिजवाना खातून (28) ने मैरिज हॉल में घंटों हंगामा किया। पूरी खबर पढ़ें 7. एकतरफा प्यार में दोस्त ने किया दोस्त का मर्डर मोतिहारी में 10 दिनों से लापता युवक का शव धनौती नदी से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के सुरजपुर कोहिरवा टोला वार्ड नंबर 1 निवासी सोहैब अख्तर उर्फ राजा (24) के रूप में हुई है। 20 नवंबर की शाम सोहैब को उसका दोस्त बिपिन बिहारी घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वो लापता था। सोहैब की मां ने जब तलाश शुरू की तो गांव वालो ने बताया कि शाम में सोहैब को बिपिन बिहारी के साथ बाइक पर जाते देखा था। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग की मौत मामला, 4 पुलिसकर्मियों पर केस नवादा में भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। थाने में हुई नाबालिग लड़के सन्नी की मौत पर काशीचक थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता समेत 4 पर हत्या का केस हुआ है। नाबालिग पर कॉन्स्टेबल की बहन को भागने का आरोप था। बुधवार शाम उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, अगली सुबह थाने में उसकी लाश मिली। मामले में पुलिस का कहना था कि किशोर ने जेल में फांसी लगाई थी, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे थे। मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस वालों ने मिलकर थाने में ही उनके बेटे की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 9. कट्टो गिलह गाने पर चिराग पासवान ने किया डांस केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का अलग अंदाज सामने आया है। एक शादी में वो अपनी ही फिल्म के गाने “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” पर डांस करते नजर आए। चिराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। बताया जा रहा है कि पटना में हाजीपुर सांसद किसी करीबी की शादी में शामिल हुए थे। जिसमें वह समर्थकों के कहने पर मंच पर नाचते दिख रहे हैं। हालांकि, चिराग पासवान तुरंत नीचे आकर बैठ गए, लेकिन उनका यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. अजीत शर्मा की बेटी नेहा से ED ने की पूछताछ बिहार कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा से आज ED ने पूछताछ की है। आज वह ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा से ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की गई। एजेंसी ने उन्हें पिछले हफ्ते समन भेजा था और 2 दिसंबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। माना जा रहा कि एक्ट्रेस कुछ एंडोर्समेंट के जरिए ही बेटिंग ऐप से जुड़ी हुई है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के तहत उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 11. 48 घंटे की भूख हड़ताल पर 1200 लोको पायलट​​​​​​​ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समस्तीपुर रेलवे मंडल के करीब 1200 लोको पायलट 48 घंटे के सामूहिक भूख हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान डीआरएम कार्यालय के समक्ष लोको पायलट बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं जो लोको पायलट ड्यूटी में है, वे भी भूख हड़ताल पर रहते हुए ट्रेनों का परिचालन कर रहे हैं। डीआरएम कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में आंदोलन शुरू की गई है। पूरी खबर पढ़ें 12. वैभव ने घरेलू क्रिकेट में लगाया पहला शतक​​​​​​​ बिहार के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने फिर से इतिहास रच दिया है। 14 साल के वैभव ने घरेलू क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में वैभव ने 7 चौके 7 छक्का लगाकर 61 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर 58 गेंद में अपने शतक को पूरा किया। अब वैभव 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 13. पुलिस बन ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार​​​​​​​ मोतिहारी पुलिस ने साइबर ठगी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति रक्सौल और भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। यह गिरोह फोन कॉल के माध्यम से लोगों को झांसे में लेता था। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशुतोष कुमार तिवारी को इसी तरह निशाना बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. शपथ के वक्त कविता पाठ करने बीजेपी विधायक लौरिया विधायक विनय बिहारी को शपथ लेनी थी। शपथ से पहले वो भोजपुरी की गाथा सुनाने लगे। जिस पर प्रोटेम स्पीकर ने टोका। ​​​​​​​विनय बिहार ने कहा धीरन के धीर हिए वीरन के बानी, भुरकुट हिए भोज के कुंवर के कहानी हमारी भोजपुरी भगवान कहिल बाने महोदय। फिर भोजपुरी में कविता सुनाया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी, सुबह कोहरा रहेगा बिहार में आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेंगी। इस दौरान सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


https://ift.tt/OiR3JI8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *