DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार-अगले 48 घंटे में 3 डिग्री गिरेगा तापमान:घना कोहरे से 100m हो सकती विजिबिलिटी, 24 घंटे में भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। सुबह में कोहरा छा सकता है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100m या उससे नीचे जा सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहेगा, धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं, रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पटना में भी न्यूनतम तापमान 1–2 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में हल्की धूप रहेगी, जबकि शाम के बाद ठंड में बढ़ोतरी महसूस होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है। बीते 24 घंटे में पटना, खगड़िया, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय समेत 10 शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला। किन जिलों में विजिबिलिटी सबसे कम गोपालगंज, खगड़िया, बेगूसराय, सारण, किशनगंज सहित उत्तर-पूर्वी और उत्तरी बिहार के कई जिलों में कल सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक दर्ज की गई, जिसके कारण आम लोगों के साथ वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग ने ऐसे हालात अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना जताई है। ठंड बढ़ने का कारण मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का असर बिहार में साफ तौर पर दिख रहा है। हवा की दिशा उत्तर–पश्चिम बनी रहने से तापमान में गिरावट हुई है। साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से रात और सुबह कोहरे का निर्माण तेज हो गया है। यही वजह है कि दिन में धूप होने के बावजूद सुबह और रात की ठंड में हल्का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार फिलहाल उत्तर भारत के प्रभाव में है। ठंडी हवाओं की वजह से पारा लगातार गिर रहा है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक सुबह में घना कोहरा और दिन में हल्की धूप वाली स्थिति बनी रहने का अनुमान है।


https://ift.tt/dGKwcqP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *