मोकामा से विधायक बनने के बाद अनंत सिंह को अपना आलीशान बंगला छोड़ना पड़ेगा। अब 3 कट्ठे का एक नया सरकारी फ्लैट आवंटित किया गया है। अनंत सिंह अभी तक पटना के माल रोड स्थित पत्नी को आवंटित विशाल सरकारी आवास में रह रहे थे। इस बंगले में उनकी कई लग्जरी गाड़ियां, गोशाला, घोड़े और 50,000 से ज्यादा लोगों को भोज देने की जगह थी। अब उन्हें वीरचंद पटेल पथ पर पौने तीन कट्ठे का डुप्लेक्स फ्लैट (11/08) मिला है। यहां घोड़े या गाय रखने की बिल्कुल जगह नहीं है। सिर्फ एक कार खड़ी करने की जगह है, जबकि उनके काफिले में कई गाड़ियां हैं। यह फ्लैट इतना बड़ा नहीं है कि यहां पहले की तरह हजारों लोगों का तांता लग सके या बड़ा भोज दिया जा सके। नया दो-मंजिला आवास पूरी तरह से फर्निश्ड है, जिसमें एक लिविंग एरिया, डाइनिंग हॉल, किचन और ऊपर तीन बेडरूम, एक पूजा घर और ओपन टैरेस है। अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ भी नहीं ली है बिहार विधानसभा में 241 विधायक शपथ ले चुके हैं। बाहुबली अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडेय ने शपथ नहीं ली है। अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इस कारण शपथ नहीं ले सके। संविधान के आर्टिकल-188 और आर्टिकल-193 में विधायकों की शपथ की प्रक्रिया और अधिकार का जिक्र है। उसके मुताबिक… जमानत या पैरोल मिलने पर ही अनंत सिंह ले सकते हैं शपथ अनंत सिंह की पहचान बाहुबली नेता की है। वह 1 नवंबर की रात से दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जेल में बंद हैं। दरअसल, 30 अक्टूबर की दोपहर जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी और JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। झड़प में RJD नेता दुलारचंद यादव की मौत हो गई। दुलारचंद के परिजनों ने इसे हत्या बताया और उसका आरोप अनंत सिंह पर लगाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2020 में कोर्ट ने अनंत सिंह को दी थी इजाजत 2020 विधानसभा चुनाव में भी अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे। जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो उन्होंने शपथ लेने के लिए पैरोल मांगी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उन्होंने विधानसभा में आकर शपथ ली थी। घोड़े, गाय और गाड़ियों को शौकीन हैं अनंत सिंह अनंत सिंह की जीत के जश्न में पुराने बंगले में 50 हजार लोगों का भोज बना था
https://ift.tt/kbAfUxR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply