बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर है। यह जानकारी उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के महासचिव मिर्जा इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को दी। 80 साल की खालिदा जिया BNP की अध्यक्ष हैं। वे पिछले कई साल से लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रही हैं। आलमगीर ने कहा, “कल रात डॉक्टरों ने बताया कि उनकी शारीरिक स्थिति बेहद गंभीर है। हमने 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में इन्फेक्शन हो गया था, जिसका असर उनके दिल और फेफड़ों पर पड़ा।” आलमगीर ने कहा कि खालिदा जिया की जल्द सेहत सुधार के लिए शुक्रवार की नमाज (जुम्मा) के बाद विशेष दुआओं का आयोजन किया। हम प्रार्थना करते हैं कि वह ठीक होकर वापस आएं और देश के लिए फिर से काम कर सकें। खबर अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/89e5kGP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply