बांका के रजौन थाना क्षेत्र के खिड्डी गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण प्रसादी यादव के बेटे प्रदीप यादव पर हमला किया गया। अचानक हुई फायरिंग में गोली सीधे प्रदीप यादव के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रजौन पुलिस तुरंत गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल की हालत गंभीर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल प्रदीप यादव को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदीप यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही पुलिस थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी प्रतीत होती है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल के फर्द बयान पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/RdTx5pz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply