बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सोहानी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जगदीशपुर निवासी विनोद साह और प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्तार से जानिए घटना लोगों ने बताया की बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से बांका जा रहे थे। इसी बीच जब वह सोहानी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। लोगों ने शोर मचाकर कार को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। घायल भागलपुर रेफर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पुनसिया स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर भागलपुर रवाना हो गए। दोनों घायलों का इलाज फिलहाल भागलपुर में चल रहा है।
https://ift.tt/opGlhDg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply