बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के भीमसैन गांव में सोमवार की संध्या एक मामूली दिखने वाला विवाद अचानक बड़े संघर्ष में बदल गया। पुराने सामुदायिक कुएं को ढकने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से रूमा देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायलों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया मारपीट होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों के सभी घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रूमा देवी को मायागंज मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर कर दिया। पहला पक्ष- घर में घुसकर सरिया से हमला किया पहले पक्ष के घायल बिनोद गौड़ ने बताया कि उनके घर में पुत्र की शादी थी और रिश्तेदार आए हुए थे।वे घर के पास स्थित पुराने कुएं को ढक रहे थे, तभी दिनेश गौड़, शिवरंजन, प्रियरंजन, पिंटू उर्फ अभिनव समेत कई लोग लोहे की सरिया और लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। बिनोद के मुताबिक गाली-गलौज करने के बाद उन पर और उनके परिजनों पर हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे अमित राज, पत्नी रूमा देवी और परिजन आनंद गौड़ को भी बेरहमी से पीटा गया। बिनोद ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के गले से 1.5 भर का सोने की चेन छीन ली गई।मीरा देवी ने घर में रखे बैग से 10 हजार रुपए निकाल लिए। दूसरा पक्ष- हमारा पाइप काट दिया था दूसरे पक्ष के घायल दिनेश गौड़ का दावा है कि विवाद की शुरुआत सुबह हुई थी। उनके अनुसार गांव का कुआं सामुदायिक है और उसमें उन्होंने पानी भरने के लिए पाइप लगाया था। सुबह बिनोद गौड़ ने उनका पाइप काट दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहला पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर उनके परिवार पर हमला करने लगा। इससे उनकी पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र प्रियरंजन और शिवरंजन घायल हो गए। पुलिस को सूचना, लेकिन FIR की प्रक्रिया जारी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दोनों पक्षों के गंभीर आरोपों और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए कई धाराओं में मामला दर्ज किया जाना तय माना जा रहा है। अमरपुर थाना पुलिस ने कहा कि“लिखित आवेदन मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव का माहौल दोपक्षीय भिड़ंत के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है।स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद फिर भड़क सकता है।
https://ift.tt/MX6ZLxq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply