पटना में प्रॉपर्टी के विवाद में बहू ने अपने 60 साल के ससुर की गला घोंटकर हत्या कर दी। दरअसल, महिला के पति ने 2 शादी की थी। ससुर अपनी पहली बहू के बच्चों को प्रॉपर्टी देने की बात करता था। इस वजह से दूसरी पत्नी की बहू चिढ़ती थी। इसी खुन्नस में मायके वालों के साथ मिलकर उसने मर्डर करवा दिया। घटना पुनपुन इलाके में मोहनपुर तेतरी सड़क पुल पर 3 दिसंबर को हुई थी। मृतक की पहचान रमेश महतो (60) के रूप में हुई थी। सोमवार को पटना पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहन-बहनोई को भी मर्डर में किया शामिल पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस घटना की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की बहू रानी कुमारी थी। उसने अपने बहन, बहनोई और अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या कराई थी। बेटे राज कुमार की पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी रानी के साथ 10 साल पहले हुई थी। रानी ने पूछताछ में बताया कि अक्सर ससुर प्रॉपर्टी को लेकर विवाद करता था। पहले पत्नी के बच्चों को प्रॉपर्टी देने की बात कहता रहता था। इसे लेकर वह तनाव में रहती थी। इसलिए अपने मायके पक्ष के रिश्तेदारों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गन्नी कुमार (34), पूनम देवी (22), रानी कुमारी (25), अरविंद महतो (30) के रूप में हुई है। गला घोंटकर की गई हत्या हत्या को अंजाम देने में पूनम देवी, अरविंद महतो, गन्नी कुमार शामिल थे। रानी कुमारी और पूनम देवी ने फोन के जरिए कॉर्डिनेट किया। मिनट टू मिनट की जानकारी ले रही थी। घटनास्थल पर अरविंद महतो और गन्नी कुमार गए थे। उन्होंने ही गला घोंटा था। फिर कूचकर मार डाला। हत्या करने के लिए छपरा से आए थे सभी पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि घटना के 4 दिन पहले सभी ने मिलकर प्लान किया था। फिर छपरा से ऑटो पकड़कर घटना वाले दिन अरविंद महतो और गन्नी कुमार आए थे। घटना को अंजाम देकर लौट गए थे।
https://ift.tt/RXxkapZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply