सिटी रिपोर्टर| नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर तथा हसनपुर बागर पंचायत में किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन गुरूवार को किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आत्मा के बैनर तले रबी(वासंतिक) फसल के समुन्नत उत्पादन का टिप्स बताया गया। बीएओ रौशन कुमार ने रबी फसल आच्छादन का लक्ष्य तथा गेहूं, दलहन,तिलहन आदि के बीज उपलब्धता तथा वितरण के संबंध में जानकारी दी।खेत में बीज डालने के पूर्व इसे उपचारित करने के तरीके की जानकारी दी।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने आलू की खेती के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान आलू के साथ-साथ मक्का की खेती एक साथ करते हैं। इसके उत्पादन में आलू, मक्का दोनों को एक साथ देखभाल करनी होती है। इस फसल में खरपतवार नियंत्रण मुख्य कार्य हो जाता है। खरपतवार नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई। आत्मा के द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि यांत्रिकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के तरीके तथा अनुदान के संबंध में जानकारी दी। कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने मृदा जांच हेतु नमूना संग्रह करने के संबंध में बताया। खेतों की मिट्टी को जांच कराये बिना किसान फसलों के उत्पादन बढाने के रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करते हैं। जिससे मिट्टी की उर्वरकता प्रभावित होती है। इसके जांच हो जाने से मिट्टी में कमी पायी जाने वाली पोषक तत्वों की जानकारी मिल जाने से इसकी भरपाई करने में सहुलियत होती है। मिट्टी जांच के उपरांत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से मिट्टी में खनिज लवण की भरपाई आसानी से किया जा सकता है। किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर कृषि के नयी तकनीक की जानकारी लिया। शिव चंद्र कुमार ने बहुस्तरीय खेती करने के तौर तरीके को बताया।मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनल सिंह, किसान सलाहकार राजीव कुमार, संजय कुमार राय, किसान शिवराज रजक, पंकज रजक, प्रदीप रजक आदि थे।
https://ift.tt/n1R7aGQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply