भास्कर न्यूज| मुंगेर जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तापमान के गिरने के कारण ठंड का अधिक प्रभाव तो कभी तापमान बढ़ने से राहत मिल रही है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी हुई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। सुबह जिले में धुंध छायी रही। सुबह 8 बजे के बाद निकली धूप के कारण दिन काफी राहत भरा रहा। इस बीच 4 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड का असर अन्य दिनांे की तुलना में सामान्य रहा। दोपहर के समय लोग स्वेटर, टोपी आदि का प्रयोग करते कम दिखे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर माह तक जिले का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। सुबह-शाम अधिक ठंड तो दिन में खिली धूप के बीच राहत रहेगी। 3 से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जिले में चलेगी पछुआ हवा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार के अनुसार इस माह में जिले का तापमान काफी हद तक सामान्य रहेगा। दिसंबर माह के दौरान अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बुधवार से शनिवार तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच 3 से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
https://ift.tt/LpQOglU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply