इंडियन कोस्ट गार्ड ने कच्छ के अरब सागर में गुरुवार की रात एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी है। ‘अलवली’ नामक इस नाव पर 11 पाकिस्तानी मछुआरे सवार थे, जो भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए थे। नाव बुधवार को कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ी। पकड़े गए सभी मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए जखौ पोर्ट लाया गया है। मछली पकड़ने भारतीय सीमा में घुसे थे
शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मछुआरे मछली पकड़ने के मकसद से भारतीय जलक्षेत्र में घुसे थे। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि पकड़े गए मछुआरों के पास मछली पकड़ने के सामान के अलावा कोई और संदिग्ध चीज मिली है या नहीं। मछुआरों से अलग-अलग जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। कोस्ट गार्ड ने स्पष्ट किया कि समुद्र में एक पाकिस्तानी बोट पकड़ी गई है। इस मामले में जखौ मरीन पुलिस कार्रवाई कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। ————————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान का नाबालिग प्रेमी जोड़ा सीमा पार कर गुजरात पहुंचा, कच्छ बॉर्डर के रतनपार में गांववालों ने पकड़ा गुजरात के कच्छ में एक पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े को अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसते हुए पकड़ा गया है। यह नाबालिग जोड़ा भारतीय सीमा में 40 किलोमीटर अंदर तक आ पहुंचा था। इसी दौरान बुधवार की शाम गांववालों की इन पर नजर पड़ गई। पूरी खबर पढ़ें… भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया:अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लौटे; कोई प्यार में पड़कर, तो कोई घर से झगड़ा करके आया भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। ये कैदी मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे गए। रिहा किए गए कैदियों में 53 मछुआरे और 14 सिविल कैदी शामिल हैं, जो अलग-अलग जेलों में वर्षों तक अपने परिवारों से दूर रहकर सजा काट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/5AGumIz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply