भास्कर न्यूज | खगड़िया विधान सभा चुनाव-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उन अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने विजेताओं को सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित भी शामिल थे। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव जैसे विशाल लोकतांत्रिक आयोजन की सफलता टीम वर्क, निष्ठा और अथक परिश्रम का परिणाम है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की समर्पित भूमिका ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
https://ift.tt/wraUgBY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply