पूर्णिया| दैनिक भास्कर के रूपौली संवाददाता परमानंद कुमार प्रवीण की 85 वर्षीय वृद्ध माता जानकी देवी का शनिवार को प्रखंड के भिखना पंचायत के बांकी गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। जानकी देवी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे एक पुत्र व पांच पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर मीडिया समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्री लेशी सिंह, रूपौली विधायक कलाधर मंडल, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, पूर्व मंत्री बीमा भारती, पूर्व विधायक शंकर सिंह, जिला पार्षद प्रतिमा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, कांग्रेस नेता जितेन्द्र यादव आदि ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
https://ift.tt/it9TrA8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply