DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति ने की मुंबई में शादी, पत्नी की मिली लाश:दरभंगा में ससुराल वालों पर मर्डर का आरोप, सभी आरोपी फरार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भदौन गांव में मंगलवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2020 में श्रवण मुखिया से हुई थी। घटना के बाद से पति, ससुर और घर के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। रात 12 बजे घर में मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप मंगलवार रात करीब 12 बजे कंचन का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव से मायके वाले पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की भाभी उर्मिला देवी ने बताया कि कंचन के पति श्रवण मुखिया ने चार दिन पहले दूसरी शादी कर उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। इससे पहले भी कंचन को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। मामला कई बार पंचायत में भी गया था। मृतका की मां माया देवी और पिता उपेंद्र मुखिया पंजाब में मजदूरी करते हैं। रिश्तेदार सोनिया देवी ने बताया कि सुबह से कंचन से बात करवाने के लिए वे ससुराल वालों को फोन कर रही थीं, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। रात 12 बजे फोन उठाया गया, तब कंचन के ससुर ने उसकी मौत की सूचना दी। 5 दिन पहले मुंबई में की शादी मृतका के चाचा लाल जी मुखिया ने कहा कि कंचन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।उन्होंने बताया कि “श्रवण मुखिया पहले गांव में मखान फोड़ने का काम करता था, फिर एक दूसरी लड़की को लेकर मुंबई चला गया।”“ पांच दिन पहले उसने मुंबई में दूसरी शादी कर ली।”पहले “मेरी भतीजी से कई बार मारपीट की। लड़की मायके आ गई थी, फिर पंचायत कर ससुराल वाले कागज लिखवा कर ले जाते थे।”“दिवाली के दिन भी उसे वापस ले गए थे।”“परसों कंचन ने फोन कर कहा था कि वह गांव लौट रही है, लेकिन वह नहीं आई। रात 11 बजे तक फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया।” लाल जी मुखिया ने आरोप लगाया कि परिवार वालों ने दहेज में 1 लाख रुपए, मोटरसाइकिल, सोना और फर्नीचर दिया था, फिर भी कंचन को प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने बताया कि गांव की महिलाओं और वार्ड सदस्य के माध्यम से जानकारी मिली कि कंचन मृत अवस्था में घर में पड़ी है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार कंचन के पति श्रवण मुखिया,ससुर अकलू मुखिया, सास और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए है। घटना की सूचना पर घनश्यामपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर की तलाशी ली, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। मृतका के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


https://ift.tt/C6QNW4Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *