भास्कर न्यूज| बेलहर बेलहर की एक गांव की महिला ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने और घर से कहीं बाहर छिपा कर रखने का आरोप लगाकर कोर्ट नालसी वाद के माध्यम से शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने सुईया रोड स्थित आवासीय संत जेवियर्स स्कूल कटोरिया के बगल के रहने वाले गौरव सिंह, राजेश सिंह, बिहारी सिंह एवं सुनीता देवी पर इसका आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री आठवीं क्लास में पढ़ती है। 2024 के सावन महीने के दूसरे सोमवारी की रात्रि वह अपने नाबालिग पुत्री के साथ घर में सोई थी। जब उनकी नींद खुली तो उनकी पुत्री घर से गायब थी। इसके बाद उन्होंने अगल-बगल तथा संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि उपरोक्त नामित व्यक्तियों के द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है और घर से अन्यत्र कहीं छिपाकर रखा है। जानकारी पर जब वे लोग उनके घर गए तो सभी व्यक्तियों ने आक्रोशित होकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और कहा कि केस करने पर लड़की की हत्या कर गायब कर देंगे। इससे उन्हें स्पष्ट होता है कि उपरोक्त नामित व्यक्तियों के द्वारा ही उनकी नाबालिग पुत्री को गुमनाम जगह पर छुपा कर रखा गया है। उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म व हत्या कर उसे गायब कर देंगे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।
https://ift.tt/sfAE0kK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply