ICAR-CIFRI (सेंट्रल इनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आज तेघड़ा प्रखंड स्थित अयोध्या गंगा घाट पर राष्ट्रीय रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गंगा नदी में बड़ी संख्या में मछली का बीज (अंगुलिका) छोड़ी गई है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि इस रैंचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में देशी प्रजाति की मछलियों की संख्या बढ़ाना तथा नदी की पारिस्थितिकी को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार मछलियों की पर्याप्त संख्या नदी के जैविक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे नदी की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलता है। ICAR-CIFRI की टीम द्वारा स्थानीय समुदाय को भी इस पहल से जुड़ने, नदी संरक्षण के महत्व को समझने तथा जलीय जीवों के संरक्षण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है। नमामि गंगे मिशन की इस पहल से गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग मिलेगा। इससे गंगा को अविरल और जीवनदायिनी बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, तेघड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-नमामि गंगे के प्रभारी एवं ICAR-CIFRI के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://ift.tt/LIyVqmY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply