मुजफ्फरपुर| बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में कमी जारी है। 24 घंटे में जलस्तर 53 सेंटीमीटर कम होने से रविवार को जलस्तर 47. 82 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 4.71 मीटर नीचे है। इससे पूर्व शनिवार को जलस्तर 48. 35 मीटर दर्ज किया गया था। जबकि 21 अक्टूबर को जलस्तर 50.98 मीटर दर्ज किया गया था। 22 अक्टूबर को जलस्तर 50.17 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया था। नदी का जलस्तर लाल निशान से लगातार नीचे जाने से लोगों को राहत मिली है। नदी किनारे बसे मोहल्लों के कई घरों में नदी का पानी घुस गया था। जिससे घरों से लोग पलायन करने लगे थे। अब जलस्तर कम हो जाने के बाद फिर से लोग छठ महापर्व मनाने के लिए लोग घर लौटने लगे हैं। आश्रमघाट, सिकंदरपुर, दादर, चंदवारा, नाजिरपुर व लकड़ीढाई आदि छठ घाट अपने पुराने स्वरूप में लौट चुका है। हालांकि, दलदल से परेशानी हो रही है। आश्रमघाट में जेसीबी से दलदल को हटाया गया।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply