भास्कर न्यूज | केनगर रहुआ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो दिवसीय कबीर अध्यात्म बोध महोत्सव को लेकर कबीर पंथी एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारी संजय बाबा के नेतृत्व में शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में कबीर वाणी गुंजता रहा। प्रभातफेरी पूरे रहुआ पंचायत के ब्राह्मण टोला, मंडल टोला, पासवान टोला, साह टोला से गुजरी। जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने बाबा पर फूल बरसाया। दो दिवसीय अध्यात्म बोध महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है, रौशनी, पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। परम पूज्य संत अभय बाबा के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया जाएगा। इस अध्यात्म बोध महोत्सव में नाम, ध्यान के साथ भजन संगीत कार्यक्रम भी होंगे। संरक्षक संत संजय साहेब ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय पर दो दिवसीय कबीर महोत्सव का आयोजन की गई है। इस संत समागम में दूर दराज के संत महात्मा आये हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में रहुआवासियों में बड़ी प्रसन्नता है। लोग बढ़चढ़कर कार्यक्रम स्थली को सजाने का काम कर रहे हैं।
https://ift.tt/sfAE0kK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply