DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुल्लमचक में पुलिस पर हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:भोदपुर में चुनावी रंजिश 2 गुटों के बीच विवाद हुआ था, गुप्त सूचना के आधार पर बधार से पुलिस ने पकड़ा

भोजपुर के दुल्लमचक गांव में पुलिस टीम हमले के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार की देर रात पुलिस ने गांव के बधार में छापेमारी कर पिंटू सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने 16 नवंबर को नामजद नंदु यादव उर्फ नंदलाल यादव और अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर 24 नवंबर को चार अन्य नामजद आरोपी दीपक कुमार, विष्णु यादव, रोहित कुमार और मुन्ना यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लगातार हो रही कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त वोटिंग के अगले दिन(7 नवंबर 2025) को पुलिस टीम गुलजारपुर निवासी दो संदिग्ध युवकों को पिस्टल के साथ पकड़कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान दुल्लमचक गांव में भीड़ उग्र हो गई और पुलिस दल पर हमला बोल दिया। हमले में चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला, सहार थाना के एएसआई धुरंदर कुमार, सिकरहटा थाना के चौकीदार बिजेंद्र सिंह सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। छह पुलिस वाहन और छह निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद चौरी थाना में 20-25 नामजद आरोपितों सहित 60-70 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गांव में तनाव का माहौल गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। 11 नवंबर को इसी गांव में 24 वर्षीय निक्की देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में चार नामजद आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। मामला अभी अनुसंधान में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी इनपुट के आधार पर सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


https://ift.tt/1wSnb76

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *