दिल्ली के रामलीला मैदान में आज SIR से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली है। इसमें शामिल होने के लिए बिहार से बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अगुवाई में बिहार कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ मौजूद हैं। बिहार से शुरू हुए SIR के खिलाफ उठाए गए मुद्दे को अब कांग्रेस पूरे देश में पहुंचाना चाहती है। इस रैली के जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद संबोधित करेंगे। बिहार के 38 जिलों से करीब 5000 लोग इस रैली में शामिल होंगे, जिसमें कई यूथ कांग्रेस के भी कार्यकर्ता हैं। हर जिले से 5 गाड़ियां निकलीं कई नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। अलग-अलग जिलों से कांग्रेसियों का समूह ट्रेन के कोच बुक कराकर दिल्ली गया है। कुछ जगहों से बस बुक कराकर भी कार्यकर्ताओं को ले जाया गया। कुछ लोग बाय रोड भी गए। हर जिले से कम से कम 5 गाड़ियां गईं। इंडिगो क्राइसिस के कारण ट्रेन की सीट भी फुल होने के कारण कुछ लोग बस से रवाना हुए। वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले नेता को भी पहुंचने को कहा गया कुछ कांग्रेस नेताओं को वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले लोगों को भी लेकर आने के लिए कहा गया था। इनमें से कुछ की आपबीती रैली के मंच से भी सुनाई जा सकती है। हाल ही में बिहार में बिहार कांग्रेस ने भी रैली में शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारी की है। रैली में लोगों को ले जाने की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 38 जिलों के लिए 40 पर्यवेक्षक तैनात किए थे। इन पर्यवेक्षकों को स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय कर लोगों को दिल्ली रैली में ले जाने की योजना बनानी थी।
https://ift.tt/S6TIJjV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply