पूर्णिया| जिले में अपराधियों पर अंकूश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न ज्वेलरी शो रूमों की पड़ताल की। पुलिस पदाधिकारियों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा गार्ड का भी जायजा लिया। शोरूम में सुरक्षा में कमी को देखते हुए संचालक को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के लिए कहा गया। पूर्णिया| अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों से 79000 रुपए जुर्माना वसूल किया है। इससे वाहन अधिनियम का पालन नहीं करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्णिया| जिला महानगर जदयू समारोह आयोजित कर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह को सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को गिरजा चौक स्थित टॉउन हॉल में किया जाएगा। उक्त जानकारी जदयू महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार ने दी।
https://ift.tt/3kOlL7J
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply