DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिन घाटों में सफाई का काम पूरा, वहां दलदल के हालात ने बढ़ाईं मुश्किलें

सिटी रिपोर्टर| भागलपुर आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न होगा। महापर्व शुरू होने से ठीक पहले शहर के गंगा घाटों पर नगर निगम की ओर से पूरी तरह से साफ-सफाई न कराए जाने से व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। ऐसा तब है, जब जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के वरीय अधिकारी तमाम तैयारियों का जायजा लेते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आदेश दे चुके हैं। शनिवार को जब जिला प्रशासन की टीम घाटों के निरीक्षण के लिए पहुंची, तो सिर्फ उन्हीं रास्तों को साफ किया गया था जिनसे होकर आला अधिकारी गुजरने वाले थे। घाटों के अन्य हिस्सों में स्थिति जस की तस बनी हुई थी। रविवार को भी शहर के अधिकांश घाटों की सफाई पूरी नहीं हो पाई। घाट के पहुंच-पथ की हालत भी ठीक नहीं थी, जिससे व्रतियों को घाट तक पहुंचने में मुश्किल हो सकती है। प्रशासनिक लापरवाही के बावजूद, रविवार को शहर के सभी गंगा घाटों पर निगम के मजदूर और स्थानीय आम नागरिक स्वयं मिलकर साफ-सफाई करते हुए नजर आए। नगर निगम के कर्मियों ने दावा किया कि रविवार की शाम तक घाटों की पूरी तरीके से साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तक घाटों पर हर जगह कचरा जमा था। कचरे के बीच लोग स्नान कर रहे थे। निगम कर्मियों ने दावा किया कि शाम तक घाट पूरी तरह से साफ कर लिया जाएगा। घाट के पहुंच पथ में हर जगह गड्‌ढे हैं। टेंट लागकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। दोपहर तक सफाई लगभग 90 प्रतिशत पूरी कर ली गई थी। जगह-जगह लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे थे। कई युवा मोटर से घाटों की सफाई करते भी नजर आये। घाट के कई हिस्सों में कचरा दिखा। बैरिकेडिंग की गई है। अंग सेवा समिति के अध्यक्ष अभय घोष ने बताया कि इस बार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शाम में गंगा आरती होगी। घाट पर दोपहर तक आधी सफाई हुई। निगम के सफाई कर्मी घाट से गाद हटाते दिखे। दलदल वाले स्थानों पर बालू और पुआल डाला जा रहा था। घाट की सफाई कर ली गई है। दलदल वाली जगहों पर सफेद बालू डाला गया है। बैरिकेडिंग की गई है। दिगंबर उपकार क्लब के सदस्य भी काम में लगे हैं। दोपहर 1 बजे सफाई कर ली गई। दलदल वाले स्थानों पर सफेद बालू और पुआल डालते नजर आये। कृत्रिम तालाब में विसर्जित की गई प्रतिमा के अवशेष अब भी दिख रहे हैं। एक चेंजिंग रूम बनाया गया है। घाट पर दलदल होने से सुरक्षा को लेकर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *