DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जहानाबाद में संविधान दिवस मनाया गया:DM ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माला पहना कर शपथ दिलाई

जहानाबाद में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी (DM) अलंकृता पांडे ने बताया कि आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ लेने की आवश्यकता है। संविधान के प्रति जागरूक करना एक अहम लक्ष्य DM ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना भी इसका एक अहम लक्ष्य है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें। संविधान की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को संविधान की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया। DM ने कहा कि जब बच्चे संविधान को जानेंगे, तभी वे एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे। DM ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संविधान के बारे में बताएं, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी से संविधान दिवस पर यह शपथ लेने का आग्रह किया कि वे संविधान के बारे में सभी लोगों को जानकारी देंगे।


https://ift.tt/iYc7kdA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *