DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जयपुर-जोधपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 7 फ्लाइट्स कैंसिल:बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जाने वाले पैसेंजर्स हुए परेशान; पायलट और क्रू-मेंबर्स की कमी

जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से आज (गुरुवार) रवाना होने वाली कुल 8 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 7 इंडिगो की हैं। इंडिगो एयरलाइंस एयरक्राफ्ट और क्रू मेंबर की कमी से जूझ रही है। इसी वजह से उड़ानें कैंसिल हो रही हैं। जयपुर से उड़ाने भरने वाली 4 फ्लाइट्स कैंसिल हैं, इनमें तीन इंडिगो की सर्विस है। इसी तरह जोधपुर में इंडिगो की 4 उड़ानों को रद्द किया गया है। इसको लेकर एयरलाइंस कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। जयपुर एयरपोर्ट की 2 PHOTOS देखिए… जयपुर- इंडिगो की 3 और स्पाइसजेट की एक फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (6E-6503) को रद्द किया गया। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 7:40 बजे उड़ान भरती है। संचालन संबंधी कारणों के चलते इसे आज सुबह कैंसिल कर दिया गया। कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट (6E-6247) सुबह 9:05 बजे उड़ान भरने वाली थी। इसे भी रद्द कर दिया गया। इंडिगो की चेन्नई के लिए फ्लाइट (6E-5362) भी संचालन संबंधी परेशानी की वजह से रद्द कर दी गई। यह उड़ान सुबह 9:55 बजे थी। स्पाइसजेट की कोलकाता की फ्लाइट (SG-889) को भी रद्द कर दिया गया। यह सुबह 7:50 बजे रवाना होती है। एयरलाइंस की ओर से संचालन कारणों का हवाला दिया गया है। जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 4 फ्लाइट रद्द
जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की 4 फ्लाइट्स अचानक रद्द कर दी गई। इसमें इंडिगो की 6E6471 (बैंगलोर-जोधपुर), 6E5142 (हैदराबाद-जोधपुर), 6E297 (मुंबई-जोधपुर) और 6E6032 (जोधपुर-मुंबई) सेवा शामिल हैं। एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट कैंसिल करने का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज कुमार उनियाल ने बताया- इंडिगो की ओर से आज सुबह मैसेज आया था कि उनकी चार उड़ान रद्द की जा रही हैं। हालांकि तकनीकी दिक्कत की बात सामने आ रही है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी सामने आ रहा है कि इंडिगो इस समय पायलट और क्रू कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। एयरलाइंस कंपनियां समय पर नहीं दे रहीं जानकारी
जयपुर एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही फ्लाइट कैंसिलेशन से पैसेंजर्स परेशान हैं। कई पैसेंजर्स ने इंडिगो एयरलाइंस से समय पर जानकारी न देने की शिकायत भी की। एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि रद्द हुई फ्लाइट के पैसेंजर्स को रिफंड या री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है। क्रू की उपलब्धता और एयरक्राफ्ट पोजिशनिंग में आई दिक्कतों की वजह से संचालन प्रभावित हुआ है। इसे जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले एक सप्ताह से फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। अब तक जयपुर एयरपोर्ट से एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं। दो दर्जन से ज्यादा फ्लाइट देरी से संचालित हुई हैं।


https://ift.tt/NviaIP3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *