बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने BCCI विजय मर्चेंट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जमुई जिले के दो खिलाड़ियों, निशु यादव और सुमित कुमार, को भी शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होगा। निशु यादव खैरा प्रखंड के डुमरकोला निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार के बेटे हैं, जबकि सुमित कुमार चिहुटिया निवासी शिक्षक रंजीत कुमार सिंह के बेटे हैं। निशु यादव विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे और सुमित कुमार ऑफ स्पिनर के तौर पर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। परिवार, शुभचिंतकों और कोच मयंक मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया अपने चयन पर दोनों खिलाड़ियों ने परिवार, शुभचिंतकों और टीपीएस क्रिकेट एकेडमी जमुई के कोच मयंक मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का क्षण है और वे जिले तथा राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। जमुई जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने निशु और सुमित के चयन को जमुई के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून की सराहना की। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं जमुई की विधायक और बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जमुई के युवाओं की प्रतिभा लगातार निखर रही है और यह चयन जिले के लिए सम्मान की बात है। मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर से उनके गांवों और प्रखंडों में खुशी का माहौल है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज सहित कई खेल प्रेमियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
https://ift.tt/YNwU12X
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply