जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान लोहिया आश्रम स्थित जिला कार्यालय में शनिवार से शुरू हुआ। सदस्यता अभियान की शुरुआत स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी ने जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय की सदस्यता के नवीकरण से किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के साथ ही प्रखंड अध्यक्षों की सदस्यता का नवीकरण किया गया। प्रखंडों में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में भी आज से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है । जिले भर में 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी निर्वाचित जदयू के विधायक और पूर्व विधायक को अपने स्तर से 50 हजार और सांसद को एक लाख सदस्य बनाना है। मौके पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सदस्यता अभियान जनवरी महीने तक चलेगा। सभी प्रखंडों में 10- 10 नए सदस्य बनने हैं। महिलाओं की भागीदारों को बढ़ाया जाएगा इस बार महिलाओं ने जदयू का साथ दिया है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाना है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भी सदस्य बनाना है। सभी वर्गों के लोगों को दल से जोड़ना है, ताकि दल मजबूत हो सके और बिहार में नंबर वन पार्टी बन सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 3 साल पर पार्टी के सदस्यों का नवीकरण किया जाता है। साथ ही नए सदस्यों को भी पार्टी से जोड़ा जाता है। मौके पर जदयू के सभी विश्व प्रखंड के अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष रोशन कुमार, वरीय सदस्य बनारसी ठाकुर, राजीव कुमार सिंह, तकी अख्तर, अनस रिजवान, संजीत कुमार, समेत जिले भर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक का हुआ स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक अश्वमेघ देवी का जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने पाग और चादर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। युवा जिला अध्यक्ष ने भी पाक और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
https://ift.tt/RxcBqD2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply