जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद बिहार विधानसभा के स्पीकर की नियुक्ति की जाएगी। स्पीकर के लिए बीजेपी के प्रेम कुमार के नाम की चर्चा है। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा में एक अस्थायी संवैधानिक पद होती है, जिसकी नियुक्ति राज्यपाल करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है। इधर, कांग्रेस ने अपने 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सभी ने पार्टी पर टिकट खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। इसके लिए कांग्रेस ने लेटर जारी किया है। इसमें लिखा है कि आप लोगों ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है। पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की है। ये 7 नेताओं पार्टी से निष्कासित सहनी बोले- जल्दी नीतीश के CM पद से हटाएगी बीजेपी
VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय देने पर कहा कि नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री का पद भी बीजेपी छीन लेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद तेजस्वी के मीडिया के सामने नहीं आने पर मुकेश सहनी ने कहा कि वो जल्द आएंगे। वहीं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बताई बता याद आई है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए। आज न जाने क्यों बड़े भाई श्री @NitishKumar जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करुं। कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिंता मत कीजिए। बायें हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।’ तेजस्वी का परिवार दिल्ली के लिए रवाना इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव का परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी की पत्नी अपने बच्चों के साथ मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद से तेजस्वी यादव अब तक मीडिया के सामने नहीं आए है। गिरिराज बोले- राहुल गांधी अराजकता फैलाना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने SIR पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, ‘राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पूरे बिहार में तेजस्वी यादव के साथ यात्रा की, लेकिन जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया। फिर भी यदि वे SIR के खिलाफ बोल रहे हैं तो मैं समझता हूं कि वे खुद अराजकता फैलाना चाहते हैं। चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहिए कि बिहार में एक बूथ पर भी पुनर्मतदान नहीं हुए। SIR क्या कांग्रेस के समय में नहीं हुआ और क्या ये नहीं होना चाहिए? यह अराजक लोग हैं, अराजकता फैलाना चाहते हैं।’ CM नीतीश ने जूते बनाने वाली फैक्ट्री का लिया जायजा सरकार बनते ही CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर कई प्रमुख फैक्ट्री यूनिट्स का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यह जूता फैक्ट्री विशेष रूप से रूसी सैनिकों के लिए जूते निर्यात करती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जूता निर्माण कार्य को बहुत करीब से देखा और इसकी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने पर जोर दिया। IRCTC स्कैम- राबड़ी देवी ने की जज बदलने की मांग IRCTC घोटाला मामले में आरोपी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने इस मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने को बदलने की मांग की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। बता दे कि अक्टूबर में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित कुल 14 आरोपियों पर आरोप तय किए थे।
https://ift.tt/J9W48Kg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply