भास्कर न्यूज|दरभंगा जदयू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा की अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें नव निर्वाचित दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। राजकुमार झा ने बताया कि बिहार में पहली बार दरभंगा जदयू द्वारा कल दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि दरभंगा की दसों विधानसभा सीटों पर मिली ऐतिहासिक जीत में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके परिश्रम और समर्पण को पहचान मिलना चाहिए। जिला प्रभारी केदारनाथ भंडारी ने कहा कि एनडीए 202 के तहत दरभंगा में दस में दस सीट जीतने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अनिवार्य रही, इसलिए उनका सम्मान जरूरी है। शिवनंदन सिंह ने बताया कि जदयू में हमेशा से कार्यकर्ताओं का सम्मान होता रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष माधव झा, संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य अरुण झा, संजय झा, कमलेश मंडल, प्रवक्ता ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, अवधेश पासवान सहित कई नेताओं ने आयोजन की सराहना की।
https://ift.tt/r48tuzZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply