शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने छेड़खानी और आर्म्स एक्ट के एक मामले में तीन साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई सिर्झौड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अरेस्ट किए गए आरोपियों की पहचान प्रकाश यादव, नरेश यादव और अरविंद यादव उर्फ कारू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को उनके गांव से पकड़ा। करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल छह नामजद अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इन सभी फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने किया, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर और ललित कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य भाग निकलने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वे तीनों गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर कहीं और छिपे हुए हैं।
https://ift.tt/uX4OxIo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply