सारण में एक प्रेमी जोड़े से साथ-साथ अपनी जान दे दी। दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार देर रात जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव की है। दोनों की उम्र करीब 15 से 16 साल बताई जा रही है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि लड़का सनिस महतो (16), जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का बेटा था। वो अपने बड़े भाई और पिता के साथ ननिहाल, मोती छपरा गांव में ही रहता था। वहीं अंजली कुमारी (15), मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद की बेटी थी। दोनों के घर आसपास ही थे। परिजनों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। घटना के वक्त दोनों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। लड़की के कमरे के पंखे में एक साथ झूल रहा था प्रेमी जोड़ा घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर लड़का प्रेमिका के घर पहुंच गया। लड़की की दादी दूध लाने गई थी। जब देर शाम वो घर पहुंची तो अंजली के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में खेत से लौटकर आए दादा ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए, छत से लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे प्रेमी जोड़ा एक साथ झूल रहा था। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी पहुंचे। पुलिस को बिना बताए शव जलाने की तैयारी थी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने शव को तुरंत अंतिम संस्कार करने की योजना भी बनाई, लेकिन बाद में इसकी सूचना सहाजितपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। कमरे की परिस्थिति, दुपट्टे, पंखा और आसपास की चीजों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। दिनभर खेत में काम कर रहे थे मृतक के पिता सनिस महतो के पिता गनपत महतो ने बताया, वे दिनभर खेत में काम कर रहे थे। शाम को घर लौटने पर पड़ोसियों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। गंभीर मामला होने के कारण छपरा सदर अस्पताल में जिला प्रशासन की ओर से 3 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया, जिसने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ जारी है।
https://ift.tt/VqX8Kv6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply