खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा प्रखंड परिसर के दक्षिणी गेट से पश्चिम एक छतनुमा चबूतरे पर लगाई गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय रविदासिया संगठन और डॉ. भीमराव अंबेडकर मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन के सदस्यों की सहमति से प्रतिमा स्थापित की गई। अखिल भारतीय रविदासिया संगठन के जितेंद्र पासवान ने बताया कि संगठन के सदस्य लंबे समय से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए तत्कालीन बीडीओ मो. मिनहाज अहमद और प्रखंड प्रमुख शोभा देवी से भी सहमति प्राप्त की गई थी।प्रतिमा का अनावरण आगामी 6 दिसंबर को संभावित है। स्थानीय विधायक की तरफ से इसका अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा स्थापना के मौके पर रविदासिया संगठन और अंबेडकर मंच के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पासवान, विद्यानंद पासवान, आभा कुमारी, कंचन कुमारी, प्रमोद दास, गणेश पासवान, अनुप्रिया कुमारी, जिला परिषद सदस्य प्रवीण पासवान, योगेंद्र बौद्ध, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र दास, संदीप दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://ift.tt/0BGMRVb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply