DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंडीगढ़ में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग:क्रेटा में आए 3 बदमाश, कार सवार युवक का पीछा कर गाड़ी घेरी, फिर छाती में गोली मारी

चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम 3 हमलावरों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया। फिर अपनी गाड़ी आगे निकालकर युवक की गाड़ी रोकी। इसके बाद उन्होंने अचानक से उसके ऊपर 5 राउंड फायर कर दिए। युवक की छाती में भी एक गोली लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी है। वहीं पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गोली लगने वाले युवक पर 12 केस दर्ज
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में युवक को गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी सामने आया है। वह चंडीगढ़ सेक्टर 33 में रहता है। उसका खुद क्रिमिनल रिकॉर्ड है। जिसमें उसके खिलाफ 12 अपराधी केस दर्ज हैं। इंद्रजीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर है। सूत्रों के अनुसार इंद्रप्रीत लॉरेंस गैंग से भी करीबी है। उसके गोल्डी बराड़, से भगवानपुरिया और संपत नेहरा से भी लिंक हैं। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…..


https://ift.tt/4YrdK1O

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *