गोपालगंज में रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिब्लिटी काफी कम हो गई। सुबह-सवेरे सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट्स जली रहीं और लोगों को धीमी चाल से यात्रा करनी पड़ी। कोहरे और कम तापमान ने सुबह की ठिठुरन को और बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह का मौसम ठंडा बना रहा। धूप निकलने से मिली राहत हालांकि सूर्योदय के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरा छटने लगा और आसमान साफ हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए और चमकदार धूप निकल आई। लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली और कई लोग घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद लेते दिखे। अधिकतम तापमान 27°C तक रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 26°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह 9:30 बजे तापमान 22°C दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता लगभग 65% रही। दिन भर मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। सुबह कोहरा, दिन में गर्माहट सुबह की कड़क ठंड और घने कोहरे के बाद दिन में खिली धूप ने मौसम को सुखद बना दिया है। दोपहर तक तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर जारी रहेगा।
https://ift.tt/8LjtWzZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply