गोपालगंज जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शीत लहर के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, और वे ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। न्यूनतम तापमान 11°C से 15°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, अधिकतम तापमान 23°C से 26°C के आसपास रहने की संभावना है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी घने कोहरे के कारण सुबह और शाम के वक्त दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, और चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ठंड और कोहरे का असर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों और ठंड जनित समस्याओं के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। लोगों को हो सकती है सांस संबंधी परेशानियां धीमी हवा की गति के कारण वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे सांस संबंधी परेशानियां और गंभीर हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम को अलाव जलाकर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से गरीब और दिहाड़ी मजदूर वर्ग के लिए यह कड़ाके की ठंड एक बड़ी चुनौती बन गई है।
https://ift.tt/cUxdXBj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply