सिटी रिपोर्टर| बीहट हिंदुस्तान फील्ड गढ़हारा में खेले जा रहे गढ़हारा प्रीमियर लीग सीजन 2 के आठवें दिन सेमीफाइनल मैच गेम चेंजर बनाम सुपर किंग के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश मंत्री पुरूषोतम कुमार, महामाना नॉलेज हेरिटेज स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर यशवंत कुमार एवं प्राचार्य डॉ मीनाक्षी, डॉ कुन्दन कुमार ने अपनी उपस्थिति दी। गेम चेंजर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 183 रन बनाया। वहीं सुपर किंग 155 पर ढेर हो गई। मैन ऑफ मैच हनी सिंह बने जो 30 गेंद पर 12 छक्के और 2 चौके के मदद से 87 रन बनाया। वहीं सुपर किंग के श्रवण राज ने 32 गेंद पर 9 छक्के और 1 चौके के मदद से 63 रन बनाया। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ाता है। स्थानीय स्तर पर क्रिकेट के साथ-साथ कम बजट में खेले जाने वाले खेल कबड्डी, खो-खो, हॉकी खेलों का आयोजन होना चाहिए। वहीं प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि आजकल के बच्चे फील्ड की जगह मोबाइल में समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते हैं जो आने वाली पीढ़ी के लिए काफी नुकसानदायक है। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल अति आवश्यक है। वही इंजीनियर यशवंत कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि समाज में एक खेल के प्रति अच्छा माहौल जागरूक हो। मौके पर छात्र नेता सचिन मेहता, गौतम कुमार, परिषद के नगर मंत्री हिमांश कुमार, नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार, आयोजक अमित ठाकुर एवं सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
https://ift.tt/qxZyJv7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply