भास्कर न्यूज|धमदाहा रविवार को धमदाहा मुख्य बाजार में छठ पर्व की खरीदारी को लेकर सुबह से शाम तक चारों तरफ महिला एवं पुरुष दोनों की भीड़ लगी हुई थी। हालांकि, खरीदारी में पुरुष से ज्यादा तत्पर महिलाएं नजर आ रही थी। पर्व सामग्री को लेकर सुबह ही सभी दुकान सज गई थी। मुख्य चौराहा से हाट रोड जाने वाली सड़क में इतनी भीड़ उमड़ गई थी कि उस रोड में पैदल चलना मुश्किल हो गया था। विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात थी। इस बीच बाजार में जाम सा नजारा पूरे दिन बना रहा। अगर सामग्री की बात की जाए तो केले का भाव 50रू. दर्जन थे। सेब 120रुपए किग्रा था। वहीं नारियल 120 रुपए जोड़े बिक रहे थे। अगर सूप की बात की जाए तो 100- 120 रुपए प्रति पीस बिक रहे थे। दउरा की कीमत 250-300 रुपए थी। वहीं, पर्व के खुदरा सामग्री 100रुपए प्रति किग्रा बेची जा रही थी। पूर्णिया | सेवानिवृत गृहरक्षकों को सेवानिवृति अनुदान की राशि आवंटन आने के तुरंत बाद भुगतान किया जाएगा। साथ ही होमगार्ड के जवानों को नियम व चार्ट के अनुरूप कार्य में लगाया जाएगा। उक्त बातें डिस्ट्रिक कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा ने कही। उन्होंने कहा कि जो गृहरक्षक सेवानिवृत हुए है उनकी सेवानिवृति अनुदान नियमानुसार गणना कर ससमय निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कर्तव्य के दौरान किसी होमगार्ड की मृत्यु या अपंग हो जाने पर उनका देय आर्थिक लाभ उनके वैध आश्रित को दिलाने के साथ ही अनुकम्पा का लाभ, सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी सुविधा समय पर मिले, इसका वे हमेशा ध्यान रखेगें। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को समय-समय पर नुक्कड़ नाटक, पैम्पलेट के माध्यम से अभाग से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम शुरू किया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि शहर में अधिकांश घर पक्के के हैं। बायसी| बायसी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में छठ महापर्व अपने चरम पर है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुए चार दिवसीय छठव्रत में आज व्रती घाट नदी घाट पर पहुंचेंगे। नगर पंचायत के पश्चिम चौक स्थित प्रमाण नदी और ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नदी व तालाब किनारे रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और फूलों से सजे घाटों की सुंदरता देखते ही बनती है। बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया प्रशासन ने पहले अर्घ्य को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष टीम तैनात की है।
https://ift.tt/60IeSxD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply