गयाजी के कोंच थाना क्षेत्र में अफेयर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। सिर के पास बुलेट लगी है। हाथ और पैर बंधा हुआ था। सड़क किनारे लहूलुहान मिला है। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना ददरेजी बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर बिजहार बधार के पास की है। घायल की पहचान टिकारी ब्लॉक के काजिबिगहा निवासी संजय कुमार(18) के तौर पर हुई है। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। बताया जा रहा है कि हाथ भी रस्सी से बंधा था। ददरेजी में अपने भाई के साथ बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था। संजय को कुछ लोगों ने सुबह के समय क्षेत्र में देखा घूमते हुए देखा था। इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से गोली मार दी। थाने में नहीं दिया आवेदन हालांकि परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। डरे सहमे हुए हैं। फिलहाल घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कोंच सरकारी अस्पताल से गया मगध मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है।
https://ift.tt/oaYL83G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply