गयाजी में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ठंड में रातभर खेत में तड़पता रहा। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान फतेहपुर के सोहजाना गांव के कमलेश कुमार और घायल सतीश कुमार के तौर पर हुई है। घटना वजीरगंज-फतेहपुर मुख्य सड़क पर डाक बाबा के पास की है। ससुराल पहुंचने से पहले हादसा पुलिस ने घायल सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुचे। पुलिस केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक, कमलेश रविवार रात करीब 9 बजे सतीश के साथ उसके ससुराल जा रहा था। फतेहपुर से ससुराल की दूरी करीब 23 किलोमीटर है। ससुराल से एक किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया। डाक बाबा के पास अचानक सामने से आ रही फोर व्हीलर की लाइट से चकमा खा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। किसी ने हमारी आवाज नहीं सुनी घायल सतीश ने बताया कि हादसे के बाद कमलेश जिंदा था। दोनों ठंड में रातभर खेत में पड़े रहे, मगर किसी की नजर नहीं पड़ी। यहां तक कि पुलिस की गश्ती गाड़ी भी रात में सड़क से गुजरी, लेकिन नीचे नहीं देखा गया। तड़पते हुए पूरी रात बीत गई। किसी के कानों तक उनकी चीख पुकार नहीं पहुंची। सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए तो घायल सतीश कराहता दिखा। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। कमलेश की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। पुलिस चारपहिया वाहन की पहचान और पूरी घटना की पड़ताल कर रही है।
https://ift.tt/nGkH6jD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply