भास्कर न्यूज।अमदाबाद प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के 14 संकुल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्पर्धा में बेहतर आइडिया देने वाले विद्यालय को पुरस्कृत किया गया। जानकारी देते हुए बीआरसी के लेखपाल अवकाश कुमार ने बताया कि आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 14 संकुल के अधिनस्थ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने आइडिया को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सभी आइडिया को टीम द्वारा देखा गया। बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में बिना बिजली का पंखा एवं हाइड्रोपोनिक कृषि आईडिया को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
https://ift.tt/5ugqoCm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply